inshorts

ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर देने पर अखिलेश का तंज, बोले- 'कपड़ों से पहचानने वालों से हुई भारी भूल'

सहारनपुर (यूपी) में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गलती से गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कपड़ों से पहचानने वालों से यह भारी भूल हो गई। अखिलेश ने कहा कि सरकार का इसे गलती बताना ओवैसी का और बड़ा अपमान है।