असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने दो हिंदू उम्मीदवारों राणा रणजीत सिंह को ढाका से व मनोज कुमार दास को सिकंदरा से टिकट दिया है। वहीं, अनस सलाम (गोपालगंज), तौसीफ आलम (बहादुरगंज), नसीमा खातून (नवादा) और मधुबनी से राशिद खलील अंसारी को टिकट मिला है।