औद्योगिक मांग व CGD के विस्तार से FY27 में घरेलू गैस खपत 3%-4% बढ़ने की है उम्मीद: ICRA
ICRA के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में नरमी के बाद वित्त वर्ष 2027 में घरेलू प्राकृतिक गैस (DNG) की खपत में साल-दर-साल 3%-4% की वृद्धि होने की उम्मीद है। बकौल ICRA, यह रिकवरी औद्योगिक मांग में तेज़ी और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्क के विस्तार के अलावा रिफाइनिंग और फर्टिलाइज़र क्षेत्रों से भी खपत बढ़ने से प्रेरित हो सकती है।