स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) में आने के बाद खुशी ज़ाहिर की है। अपने माता-पिता द्वारा की गई तारीफ का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, "और कुछ नहीं चाहिए इस लाइफ में।" गौरतलब है, समय रैना, यूट्यूबर तन्मय भट्ट और यूट्यूबर-ऐक्टर भुवन बाम के साथ केबीसी के विशेष एपिसोड में नज़र आएंगे।