औरंगज़ेब जिसे प्यारा है, वह अपने घर में उसकी कब्र सजा ले: अबू आज़मी के बयान पर नवनीत राणा

बीजेपी की नेता नवनीत राणा ने महाराष्ट्र के विधायक अबू आज़मी के औरंगज़ेब वाले बयान के बाद वीडियो जारी कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "तुम्हारे 'बाप' औरंगज़ेब ने संभाजी महाराज पर इतना अत्याचार किया।'' राणा ने कहा, "सरकार से अपील है कि औरंगज़ेब की कब्र उखाड़कर फेंकें और जिसे औरंगजेब प्यारा है...वह अपने घर में उसकी कब्र सजा ले।"