औरंगज़ेब वाले बयान को लेकर मुंबई पुलिस ने अबू आज़मी के खिलाफ शुरू की जांच
मुंबई पुलिस ने मुगल बादशाह औरंगज़ेब की तारीफ करने को लेकर सपा नेता अबू आज़मी के खिलाफ दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के की शिकायत पर ठाणे पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के प्रयास के आरोप में आज़मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी जिसे मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया है।