अभिनेत्री नीतू कपूर ने ऑस्कर 2022 में हॉलीवुड ऐक्टर विल स्मिथ द्वारा प्रेज़ेंटर क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में थप्पड़ मारने की तस्वीर शेयर कर लिखा, "और वे (लोग) कहते हैं कि महिलाएं कभी अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर सकती हैं।" वहीं, अभिनेता वरुण धवन ने लिखा, "इसकी उम्मीद नहीं थी।"