कांग्रेसी आएं तो चप्पल तैयार रखें: जीतू पटवारी के 'शराब' वाले बयान को लेकर MP सीएम
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के हालिया बयान 'लाड़ली बहना योजना की राशि से महिलाएं शराब पी रही हैं' को लेकर प्रतिक्रिया दी है। यादव ने कहा कि पटवारी का यह बयान पूरी तरह निराधार है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस वाले अगर गांव में आएं तो बहनों चप्पल तैयार रखना।