कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च

कांग्रेस 'वोट चोरी' के मुद्दे पर 26 नवंबर (संविधान दिवस) को सभी राज्य मुख्यालयों पर 'संविधान रक्षा मार्च' निकालेगी। इससे पहले 'वोट रक्षक' अभियान के तहत बूथ स्तर पर हटाए गए मतदाताओं का सत्यापन होगा। 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक ग्राम स्तर पर 'वोट बचाओ, देश बचाओ' चौपाल भी आयोजित की जाएगी।