कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की हुई पेसमेकर सर्जरी, बेटे प्रियांक ने दिया हेल्थ अपडेट

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने पिता व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि उम्र संबंधी समस्या और सांस लेने में तकलीफ की वजह से उनकी पेसमेकर सर्जरी हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी हालत स्थिर है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं व चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।