राहुल को प्रधानमंत्री बनाने की जिद में अराजकता उत्पन्न करने की साजिश कर रही कांग्रेस: BJP
तेलंगाना के बीजेपी अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने कहा है कि कांग्रेस और 'इंडिया' गठबंधन में शामिल दूसरी पार्टियां राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की जिद में देश में अराजकता पैदा करने की साजिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ये पार्टियां निर्वाचन आयोग/उच्चतम न्यायालय/राष्ट्रपति सचिवालय जैसी संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को लेकर जनता के बीच जहर घोल रही हैं।