कांग्रेस के नए कार्यालय 'इंदिरा भवन' के बाहर लगाए गए 'मनमोहन सिंह भवन' के पोस्टर
दिल्ली स्थित कांग्रेस के नए कार्यालय 'इंदिरा भवन' के उद्घाटन के बाद उसके बाहर 'सरदार मनमोहन सिंह भवन' के पोस्टर लगा दिए गए जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने इसे लेकर कहा, "ये पोस्टर कांग्रेस समर्थकों ने ही लगाए होंगे, कांग्रेस पार्टी एक परिवार के आगे नहीं सोच पाती है।"