कांग्रेस के परिवार की मानसिकता है कि उसका जन्म देश पर राज करने के लिए हुआ है: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को चिमूर (महाराष्ट्र) में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस के 'शाही परिवार' की हमेशा से मानसिकता रही है कि उसका जन्म देश पर राज करने के लिए ही हुआ है।" उन्होंने कहा, "यही कारण है कि आज़ादी के बाद कांग्रेस ने दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को कभी प्रगति नहीं करने दी।"