प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के माथे पर जो आपातकाल का कलंक लगा है वह कभी मिटने वाला नहीं है। पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस के एक परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।"