तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ईवीकेएस एलंगोवन का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। एलंगोवन पिछले एक महीने से अस्वस्थ थे और उन्हें 11 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका शनिवार को निधन हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने उनकी मौत पर शोक जताया है।