रोहतक (हरियाणा) में एक सूटकेस में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव मिलने के बाद उनकी मां ने कहा है, "चुनाव और पार्टी के कारण मेरी बेटी की जान गई क्योंकि इन कारणों से ही उसकी दुश्मनी बनी।" उन्होंने कहा, "हत्या के पीछे कोई पार्टी का आदमी हो सकता है या कोई दोस्त भी हो सकता है।"