कांग्रेस तो हमारे लिए बोझ है, उसके चलते हमें नुकसान झेलना पड़ता है: आरजेडी
बिहार में आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है, "कांग्रेस हमारे लिए बोझ है और उसके साथ गठबंधन होने से आरजेडी को चुनाव में...नुकसान झेलना पड़ता है।" मृत्युंजय ने कहा, "कांग्रेस ज़्यादा सीटें लेने के लिए ज़िद्द करती है...लेकिन जीत नहीं पाती।" उन्होंने कांग्रेस नेता शकील अहमद के 'आरजेडी संग रहना, घाटे का सौदा' वाले बयान पर पलटवार किया है।