एक PM ने Gen Z को अधिकार दिया, दूसरे ने छीनने की कोशिश की: SIR पर कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि सरकार ने सुनिश्चित किया 2024 से मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) बंद रहे, ताकि Gen Z मतदाताओं के नाम वोटर-लिस्ट में दर्ज न होेें। उन्होंने राजीव गांधी से तुलना करते हुए कहा, "एक प्रधानमंत्री ने Gen Z को वोट का अधिकार दिया...दूसरे इसे छल-कपट के ज़रिए छीनने पर तुले हैं।"