महंगाई अब डायन नहीं, बिन बुलाई मेहमान बन गई है: खुदरा महंगाई 6.09% पर पहुंचने पर कांग्रेस

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि महंगाई अब डायन नहीं, बिना बुलाए मेहमान बनकर हर घर का बजट बिगाड़ रही है। उन्होंने कहा, "खुदरा महंगाई 6.09% और खाद्य महंगाई 8.94% पर पहुंच गई जबकि प्याज़ 116%, लहसुन 60% और अदरक 48% तक महंगे हुए हैं।" बकौल रमेश, केंद्र सरकार की गलत नीतियों ने आम जनता की कमर तोड़ दी।