कांग्रेस ने जारी की बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 48 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कडवा से शकील अहमद खान, कुटुम्बा से प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, गोपालगंज से ओम प्रकाश गर्ग, बेगूसराय से अमिता भूषण, औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह, बक्सर से संजय कुमार तिवारी, लखीसराय से अमरेश कुमार और भागलपुर से अजीत कुमार शर्मा को टिकट मिला है।