कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में 5 गारंटियां दी गई हैं जिनमें 'प्यारी दीदी योजना', 'जीवन रक्षा योजना' व 'युवा उड़ान योजना' शामिल है। 'युवा उड़ान योजना' के तहत युवाओं को एक साल की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी। वहीं, ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर व मुफ्त बिजली का वादा भी किया गया है।