कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एयरटेल और जियो के स्टारलिंक के साथ डील की घोषणा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने X पर लिखा, "इन साझेदारियों को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ सद्भावना पाने के लिए स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क के ज़रिए सुगम बनाया है...लेकिन कई अहम सवाल अब भी बने हुए हैं।"