बिहार में कांग्रेस ने सुपौल सीट से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी ने अब अनुपम की जगह मिन्नत रहमानी को अपना उम्मीदवार बनाया है जो पिछली बार भी इस सीट से लड़े थे। अनुपम का टिकट इस सीट से उनकी पुरानी पोस्ट वायरल होने के बाद कटा जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को कथित तौर पर 'राष्ट्रीय आपदा' कहा था।