प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जिन्ना द्वारा 'वंदे मातरम' का विरोध करने पर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सुभाषचंद्र बोस को पत्र लिखकर कहा था कि उन्होंने इसकी पृष्ठभूमि पढ़ी है...उन्हें लगता है कि इससे मुसलमान भड़क सकते हैं...कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के दबाव में...'वंदे मातरम' के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।"