कांग्रेस ने मुसलमानों को रिज़र्वेशन देकर आरक्षण व्यवस्था को कमज़ोर किया: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार इस बात पर अडिग है कि देश में मौजूदा आरक्षण प्रणाली में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा, "मौजूदा आरक्षण व्यवस्था से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। यह कांग्रेस ही थी जिसने मुसलमानों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग का कोटा देकर उसे कमज़ोर किया।"