कांग्रेस ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में पार्टी प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष को बदल दिया है। कांग्रेस ने विधायक राजेश कुमार को अखिलेश प्रसाद सिंह की जगह तत्काल प्रभाव से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। गौरतलब है कि राजेश कुमार कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं।