कांग्रेस ने रोहित का मज़ाक उड़ाने की कोशिश की, उन्होंने बैट से जवाब दिया: CT में जीत पर BJP

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद सोमवार को कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए बीजेपी ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें कांग्रेस नेता डॉक्टर शमा मोहम्मद का वो पोस्ट शामिल है जिसमें उन्होंने रोहित को 'मोटा' कहा था। बीजेपी ने कहा, "कांग्रेस ने रोहित का मज़ाक उड़ाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने अपने बल्ले से जवाब दिया।"