कांग्रेस ने शेयर किया पीएम मोदी का 'कंट्रोल उदय कंट्रोल' पोस्ट, फिर किया डिलीट

महाराष्ट्र कांग्रेस ने इंडोनेशिया दौरे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके बगल में बैठी एक महिला की तस्वीर शेयर करते हुए 'कंट्रोल उदय कंट्रोल' पोस्ट शेयर किया। हालांकि, आलोचना के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस ने यह पोस्ट डिलीट कर लिया है। बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "वह एक मेहमान देश की महिला हैं...यह घटियापन की दुकान है।"