कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में रेणुका जी सीट से लगातार तीन बार के विधायक विनय कुमार को अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, विनय ने पद मिलने के तुरंत बाद विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद अब विधानसभा उपाध्यक्ष पद और मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर भी अटकलें तेज़ हो गई हैं।