inshorts

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी की पुरानी तस्वीर शेयर कर की RSS व BJP की तारीफ

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी तस्वीर शेयर कर आरएसएस व बीजेपी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, "बहुत ही प्रभावशाली चित्र। किस प्रकार आरएसएस का ज़मीनी स्वयंसेवक व जनसंघ का कार्यकर्ता, नेताओं के चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना। यह संगठन की शक्ति है।"