कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने X पर अपनी व रेखा की पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा, "1995 की यह यादगार तस्वीर- जब मैंने दिल्ली के छात्र संघ चुनाव में जीत के बाद अध्यक्ष पद व रेखा ने एबीवीपी से महासचिव पद की शपथ ली थी।"