कांग्रेस नेता पित्रोदा ने राहुल गांधी के दावे को नकारा, कहा- पीएम मोदी फोन टैप नहीं करते

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी के दावे को खारिज किया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोन टैपिंग कराने का आरोप लगाया था। पित्रोदा ने कहा, "प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करते...वह स्क्रूड्राइवर लेकर कंप्यूटर पर ऐसा करने नहीं बैठते।" उन्होंने दावा किया कि उनका फोन टैप और लैपटॉप हैक किया जाता है। उन्होंने कहा, "नहीं पता...कौन कर रहा है।"