inshorts

कांग्रेस नेता हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच माला पहनाने को लेकर हुई खींचतान, वीडियो वायरल

उत्तराखंड में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेता हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच एक-दूसरे को माला पहनाने को लेकर हुई खींचतान का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में दोनों नेता एक-दूसरे को माला पहनाने की कोशिश करते नज़र आए। इस दौरान पार्टी की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा माथे पर हाथ रखकर मुस्कुराती दिखाई दीं।