प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'आप' और कांग्रेस की हार को लेकर कहा, "कांग्रेस परजीवी पार्टी है...ये खुद तो डूबती है अपने साथियों को भी डुबोती है। कांग्रेस एक के बाद एक अपने सहयोगियों को खत्म कर रही है।" गौरतलब है, दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'आप' ने 22 सीटें जीतीं जबकि कांग्रेस खाता भी नहीं खोल सकी।