कांग्रेस-बीजेपी से आए 6 नेताओं को 'आप' ने दिल्ली चुनाव की पहली सूची में बनाया प्रत्याशी

'आप' ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची में कांग्रेस व बीजेपी से पार्टी में शामिल हुए 6 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इनमें ब्रह्म सिंह तंवर, अनिल झा और बीबी त्यागी पूर्व बीजेपी नेता हैं और चौधरी ज़ुबैर, वीरसिंह धिंगान और सुमेश शौकीन पूर्व कांग्रेस नेता हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल चुनाव होना है।