2012 बैच के आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। केरल के रहने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन ने 2019 में मोदी सरकार के जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के फैसले के विरोध में नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी कन्नन का इस्तीफा अभी मंज़ूर नहीं हुआ है।