दिल्ली में मंगलवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ ने कहा, "सरकारी प्रॉपर्टी पर गरीबों के आवास बनाए जाएंगे...यह नहीं होगा जहां रुमाल रखो वहीं वक्फ की प्रॉपर्टी है।" उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस व 'आप' को दिल्ली की चिंता नहीं है। इनकी परेशानी भाईजान के सामने आने वाला संकट है।"