कांग्रेस व TMC ने धनखड़ को फेयरवेल नहीं देने पर उठाए सवाल; कहा- यह संविधान का अपमान

जगदीप धनखड़ के उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद फेयरवेल स्पीच न देने पर कांग्रेस और टीएमसी ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "धनखड़ के विदाई भाषण न देने से संविधान का अपमान हुआ है।" टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, "प्रधानमंत्री और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने धनखड़ को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया।"