inshorts

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से कांग्रेस विधायक पीरज़ादा मोहम्मद सईद का निधन, लंबे समय से थे बीमार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीरज़ादा मोहम्मद सैयद का गुरुवार देर रात निधन हो गया। वह 73 साल के थे और लंबे समय से बीमार थे। सैयद 2024 के विधानसभा चुनाव में अनंतनाग सीट से विधायक चुने गए थे। इससे पहले वह 1987, 2002 और 2008 में कोकरनाग सीट से विधानसभा पहुंचे थे।