प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा, "कांग्रेस के शासन ने भारत को दुनिया की सबसे धीमी आर्थिक वृद्धि दर में धकेल दिया।" उन्होंने कहा, "इस विफलता को दुनिया में 'हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ' कहा जाने लगा।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस की राजनीति का मंत्र हमेशा दूसरे की लकीर छोटी करना रहा...इसके कारण उन्होंने सरकारों को अस्थिर किया।"