कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन पहुंचकर जनसत्ता दल के अध्यक्ष राजा भैया से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर राजा भैया ने फेसबुक पर साझा की। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पार्टी कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित रामकथा का विरोध कर रहे हैं।