उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के 4-4 सदस्यीय पैनल की पहली औपचारिक बैठक सोमवार को दिल्ली में हुई। रिपोर्ट के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में गठबंधन फाइनल होगा और सीट बंटवारे का ऐलान हो सकता है। कांग्रेस 100 से अधिक सीटें चाहती है। दोनों पार्टियां जीतने की काबिलियत के आधार पर फॉर्मूला तय करेंगी।