कैंची धाम में हुई बेतहाशा भीड़, 'हनुमान अंश' फिल्म के डायरेक्टर ने दी प्रतिक्रिया
उत्तराखंड के कैंची धाम में हाल ही में भक्तों की बेतहाशा भीड़ आ गई और कई लोगों ने कहा कि 'हनुमान अंश' फिल्म आने के बाद लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसपर फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने कहा, "यदि ऐसा है तो भी, नहीं भी है तब भी...कैंची धाम जाने वालों को परिस्थितियां देखकर ही जाना चाहिए।"