विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेती राजभवन में आयोजित होने वाली धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा में शामिल होने की इच्छा जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर राजा भैया से इसकी अनुमति मांगी। साथ ही परिवार में व्याप्त कटुता और अशांति खत्म होने व प्रेम, विश्वास और एकजुटता लौटने की प्रार्थना की।