केंद्र ने खाद पर ₹37,952 करोड़ की सब्सिडी को दी मंज़ूरी, फर्टिलाइज़र शेयरों में आई तेज़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने मंगलवार को रबी सीज़न की फसलों की खाद (एनपीके) के लिए ₹37,952.29 करोड़ की सब्सिडी को मंज़ूरी दे दी। इसका उद्देश्य फर्टिलाइज़र इंडस्ट्री को समर्थन देना और किसानों को लाभ पहुंचाना है। इस खबर के बीच मंगलवार को फर्टिलाइज़र-कैमिकल कंपनियों के शेयरों में तेज़ी देखने को मिली।