केंद्रीय मंत्री आठवले के वायलिन बजाने पर तालियां बजाते दिखे कार्यकर्ता; वायरल हुआ वीडियो
केंद्रीय राज्यमंत्री और आरपीआई (आठवले) के अध्यक्ष रामदास आठवले द्वारा वायलिन पर हाथ आज़माने और कार्यकर्ताओं के तालियों का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो पिछले महीने का है जो अब वायरल हो गया है। एक X यूज़र ने वीडियो शेयर कर लिखा, "आठवले जी की वायलिन बजाने की प्रतिभा- ऐसा दुर्लभ संगीत जिसे सुनने को इतिहास भी रुक जाए।"