केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने संसद परिसर में अखिलेश यादव को लगाया गले, वीडियो आया सामने

केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने मंगलवार को संसद परिसर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को गले लगाया जिसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और आपस में हंसी-मज़ाक करते भी दिखे। 21 जुलाई से सांसद का मॉनसून सत्र शुरू हुआ है और दोनों नेता सदन की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे थे।