केंद्रीय मंत्री व राजस्थान से सांसद भूपेंद्र यादव के पिता का हुआ निधन
केंद्रीय मंत्री व अलवर (राजस्थान) से सांसद भूपेंद्र यादव के पिता 90-वर्षीय कदम सिंह का शनिवार सुबह निधन हो गया। भूपेंद्र यादव ने X पर बताया, "अत्यंत दुख से सूचित कर रहा हूं...मेरे पिता का देहावसान हो गया है...अंतिम यात्रा आज...गुरुग्राम (हरियाणा) में संपन्न होगी।" यादव के पिता के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है।