केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बने दादा, बड़ी बहू ने दिया बेटी को जन्म
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की पत्नी अमानत ने दिल्ली एम्स में बेटी को जन्म दिया है। केंद्रीय मंत्री ने X पर वीडियो शेयर कर बताया, "हमारे घर लाडली लक्ष्मी आई है...2025 में 2 बेटियां आईं...(बहू) अमानत-ऋद्धि...2026 में बेटी इला आई।" वीडियो में केंद्रीय मंत्री पोती के कान में गायत्री मंत्र का जाप करते दिखे।