छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए बनेगा ₹10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को छोटे और मझोले उद्यमों (SME) में प्रत्यक्ष इक्विटी निवेश के लिए ₹10,000 करोड़ के SME ग्रोथ फंड को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुए फैसले का उद्देश्य भविष्य के बड़े भारतीय उद्यम तैयार करना है। कोष से विनिर्माण, तकनीक, नवाचार और सेवाओं से जुड़े एसएमई को दीर्घकालिक पूंजी उपलब्ध कराई जाएगी।

Load More